देवबंद: देवबंद में ट्यूबवेलों से तार चोरी और दुकान से नकदी उड़ाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया, पुलिस ने सामान बरामद किया
देवबंद क्षेत्र में ट्यूबवेलों से विद्युत उपकरण और दुकानों से चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे और निशानदेही पर नकदी समेत चोरी का सामान बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, ग्राम बढ़ेड़ी निवासी खुशीराम पुत्र पीरू को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया।