गिरिडीह: गिरिडीह पुलिस ने पांच साइबर अपराधी दबोचे, फर्जी APK से ठगी का खुलासा; मोबाइल, लैपटॉप व बाइक जब्त।
साइबर थाना पुलिस ने त्वरित छापेमारी कर ताराटांड़ थाना क्षेत्र के मिडिल स्कूल ताराटाड़ के पीछे पड़े जंगल से कुल पांच साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। शुक्रवार को 2 बजे पपरवाटांड कार्यालय में एसपी डॉक्टर विमल कुमार ने प्रेस वार्ता की।प्रेसवार्ता में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे फर्जी APK फाइलें भेजकर लोगों को ठगते थे।