लखीमपुर खीरी के शहर क्षेत्र में देर रात पेट्रोल और डीजल को लेकर भारी अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। संकटा देवी, स्टेशन रोड के पास और महेवागंज समेत कई पेट्रोल पंपों पर लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। हालात यह रहे कि देर रात तक वाहन चालक अपने वाहनों को लेकर एक पंप से दूसरे पंप तक भटकते नजर आए।