नवाबगंज: अपर्णा यादव ने जलाया सपा का झंडा, बाराबंकी में अरविंद गोप बोले- पहचान देने वाले झंडे का अपमान, होगी कानूनी कार्रवाई
संसद में महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) गिरने के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में सरगर्मी बढ़ गई है। लखनऊ में भाजपा नेता और राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव द्वारा समाजवादी पार्टी का झंडा और अखिलेश यादव की तस्वीर जलाने पर सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।