भिवानी: गोली चलने से युवा किसान की मौत के बाद भाकियू ने भिवानी-दादरी रोड को किया जाम, सरकार का पुतला दहन कर की नारेबाजी
गोली चलने से युवा किसान की मौत के बाद भाकियू ने भिवानी-दादरी रोड को जाम कर दिया। भारतीय किसान यूनियन चंढूनी के जिला प्रधान राकेश आर्य ने भिवानी-दादरी रोड पर स्थित गांव निमड़़ीवाली में सरकार का पुतला दहन कर रोष जताया। उन्होंने बताया कि पंजाब के खनौरी बॉर्डर पर बुधवार को गोली चलने से एक युवा किसान की मौत हो गई थी जो भटिंठा जिला का बताया जाता है। इसी के विरोध में गुरुवार को भिवानी-दादरी मार्ग पर किसान एकत्रित हुए।