कलसी: मगटी पोखरी मरोग खेड़ा मोटर मार्ग की मरम्मत हेतु ग्रामीणों ने जिला अधिकारी को भेजा ज्ञापन
पीएमजीएसवाई कालसी द्वारा निर्मित मगटी पोखरी मरोग खेड़ा मोटर मार्ग की हालत जर्जर हो गई है। इस मार्ग की मरम्मत हेतु ग्रामीणों ने जिला अधिकारी को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया है कि यह मार्ग लगभग 50 वर्ष पुराना है। साल 2015 में पीएमजीएसवाई के द्वारा ₹3 करोड़ की लागत से इस मार्ग का सुधारीकरण किया गया था।