कलसी: एसएमआर जनजातीय पीजी कॉलेज साहिया में जनवरी माह की मासिक बैठक की गई आयोजित
सरदार महिपाल राजेंद्र जनजातीय (पी.जी.) कॉलेज साहिया में भारत सिंह चौहान सदस्य महाविद्यालय मैनेजमेंट कमेटी की अध्यक्षता में जनवरी माह की मासिक बैठक आहूत की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों एवं समितियों के प्रभारियों द्वारा पृथक-पृथक रूप से जनवरी माह में किए गए शिक्षण कार्यों एवं अतिरिक्त शैक्षणिक क्रियाकलापों की मासिक प्रगति आख्या प्रस्तुत की।