शाहजहांपुर: केरूगंज से घंटाघर तक निकाली गई भारत शौर्य तिरंगा यात्रा, बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग
दरअसल भारत शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया जिसका सफल संचालन सत्यम शर्मा के नेतृत्व में हुआ। इस यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचना है और देश के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित करना है। यात्रा की शुरुआत केरूगंज से हुई और शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए घंटाघर तक पहुंची। यहां भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण।