राजगढ़: पटवारी के निलंबन के विरोध में पटवारी संघ ने ब्यावरा एसडीएम को दिया ज्ञापन
राजगढ़ जिले के ब्यावरा में ब्यावरा एसडीएम गोविंद कुमार दुबे के द्वारा शासन की महत्वाकांक्षी स्वामित्व योजना के तहत कार्य नहीं करने पर निलंबन की कार्रवाई की गई। इसके बाद मध्य प्रदेश पटवारी संघ ब्यावरा ने एक जुट होकर इस कार्रवाई का विरोध किया और कार्रवाई वापस लेने की मांग को लेकर शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे करीब ब्यावरा एसडीएम के नाम तहसीलदार को ज्ञापन दिया।