शाहजहांपुर: सफल सर्जरी के बाद मासूम राहुल से मिलने अस्पताल पहुंचे एडीएम वित्त, डॉ. के.पी. गुप्ता का जताया आभार
शाहजहाँपुर। 15 वर्षीय राहुल के पैर की सफल प्लास्टिक सर्जरी के बाद शुक्रवार देर शाम अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार अर्नव सर्जिकेयर हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने राहुल से मुलाकात कर उसके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उसके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।अस्पताल पहुंचे एडीएम वित्त अरविंद कुमार ने राहुल के सफल उपचार के लिए डॉ. के.पी. गुप्ता का आभार व्यक्त