कालपी: कालपी में लापता युवक का शव यमुना नदी में मिला, मृतक ने मरने से पहले बनाया था वीडियो, पुलिस पर झूठा केस का आरोप
Kalpi, Jalaun | May 10, 2026 जालौन में आत्महत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, कदौरा के सिद्धार्थनगर निवासी 20 वर्षीय लोकेंद्र का शव रविवार सुबह 10 बजे कालपी में यमुना पुल के पास नदी में मिला, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वही दो दिन पहले युवक पर छेड़खानी का मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने शांतिभंग में कार्रवाई की थी, जिससे युवक आहत था।