दुधवा टाइगर रिजर्व की समृद्ध जैव विविधता अनुकूल और सुरक्षित प्राकृतवास के चलते यहां बाघों समेत अन्य वन्यजीवों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है।
किशनपुर अभ्यारण में जंगल सफारी कर रहे पर्यटकों को एक मादा चीतल बच्चों को जन्म देते दिखाई दी। इस दुर्लभ नजारे को सैलानियों ने कमरे में कैद कर वीडियो सोशल मीडिया पर भी साझा की।