सौसर: बंधान-नंदनवाड़ी मार्ग पर खड़ी कार से बाइक टकराई, युवक घायल; मौके पर हुआ विवाद
बंधान-नंदनवाड़ी मार्ग पर खड़ी कार से टकराई बाइक, युवक घायल; मौके पर हुआ विवाद बंधान-नंदनवाड़ी मार्ग पर सड़क किनारे खड़ी कार से बाइक टकराने का मामला सामने आया है। आज बुधवार शाम लगभग 4 ,30 बजे सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार हादसे में जूनेवानी निवासी बाइक सवार भजमन इवनाती के सिर और चेहरे पर चोटें आईं। टक्कर इतनी तेज थी कि कार और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गईं।