भगवान महावीर के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव पर पोरवाड़ दिगंबर जैन मंदिर श्रद्धा और भक्ति से सराबोर नजर आया। इस अवसर पर जैन समाज द्वारा भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। बैंड-बाजों की धुन पर निकले जुलूस में भगवान महावीर की प्रतिमा को सुसज्जित पालकी में विराजित किया गया। श्रद्धालुओं ने पालकी को अपने कंधों पर उठाकर नगर भ्रमण कराया