जगदलपुर: राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण के निर्देश, लापरवाही बरतने पर संबंधितों पर होगी कार्रवाई
राजस्व विभाग के लंबित मामलों के निराकरण और प्रशासनिक कामकाज में कसावट लाने के उद्देश्य से शनिवार शाम 4 बजे कलेक्टोरेट के आस्था सभाकक्ष में कलेक्टर आकाश छिकारा की अध्यक्षता में राजस्व समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में प्रशासनिक कसावट लाने और आमजन से जुड़ी सेवाओं को समय पर पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया।