पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर बोले तेजस्वी यादव, कहा- PM मोदी पटना यूनिवर्सिटी को सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा भी नहीं दे पाए
शनिवार की शाम पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने रविवार को पटना में पीएम मोदी के रोड शो को लेकर उन पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी पटना यूनिवर्सिटी को सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा भी नहीं दे पाए।