पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा- 'इंडी गठबंधन का एक्सपायरी डेट है 4 जून'
असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिश्व शर्मा शनिवार को पटना एयरपोर्ट पहुंचे। मौके पर उन्होंने इंडिया गठबंधन पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन का एक्सपायरी डेट 4 जून है और 4 जून के पहले जितनी बैठक करनी है उन्हें करने दीजिए। 4 जून के बाद उनकी बैठक में कोई आने वाला नहीं है।