थाना अकराबाद- दिनांक 07.06.26 को पिलखना चौकी अन्तर्गत एक युवक अपने घर के सामने खण्डहर पड़े घर में संदिग्ध अवस्था में मिला । उक्त व्यक्ति के हाथ पैर बंधे हुए थे व उसके आस पास तंत्र विद्या का सामान रखा हुआ था । पुलिस द्वारा तत्काल उक्त व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया । उक्त व्यक्ति के होश में आने के बाद उससे पूछताछ की गई तो ज्ञात हुआ कि वह व्यक्ति घर से करीब 4 बजे घूमने के लिए निकला था जिस दौरान उसको किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कपड़े में कुछ सुंघाया गया, उसके बाद जब वह होश में आया तो वह उक्त अवस्था में मिला, मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है । पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित की गई । मौके पर शांति है । इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी बरला द्वारा दी गई बाइट ।
@Uppolice