करछना: पनासा गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने एसडीम जागृति अवस्थी की अगुवाई में मतदाता जागरूकता रैली निकाली।
करछना क्षेत्र के पनासा गांव स्थित पूर्व मध्य विद्यालय के बच्चों ने आज एसडीएम करछना जागृति स्वास्थ्य की अगुवाई में मतदाता जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान एसडीएम ने आगामी लोकतंत्र के महापर्व में ग्रामीणों से बढ़ चढ़कर मतदान करने के लिए प्रेरित किया। एसडीएम ने कहा कि सभी लोग लोकतंत्र के पर्व में बिना किसी प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करें।