Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
khabareabhitakmau
बहुजन समाज पार्टी के कार्यक्रम में बोलते भीम राजभर
Maunath Bhanjan, Mau
| Aug 12, 2026
MORE NEWS
स्वर्गीय कल्पनाथ राय जी के पुत्र सिद्धार्थ राय
Maunath Bhanjan, Mau | Aug 12, 2026
NC सदस्य बनाए जाने पर विक्रम जीत सिंह का हकीकतपुरा कार्यालय पर भव्य स्वागत, जनहित के मुद्दों को दिल्ली तक ले जाने का संकल्प मऊ। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय परिषद (NC) का सदस्य बनाए जाने के बाद विक्रम जीत सिंह का आज जिला कार्यालय, हकीकतपुरा में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर विक्रम जीत सिंह ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने जो नई जिम्मेदारी दी है, उसका पूरी निष्ठा, ईमानदारी और मजबूती के साथ निर्वहन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब मऊ जनपद के जनहित से जुड़े मुद्दों को स्थानीय स्तर से लेकर दिल्ली तक मजबूती से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी एक नई राजनीतिक सोच और कार्यशैली को आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही है, जिसमें जातिवाद और धर्मवाद से ऊपर उठकर देशहित, समाजहित और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। युवाओं एवं सभी वर्गों के लोगों को जनसमस्याओं के लिए लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। विक्रम जीत सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल जी एवं सांसद संजय सिंह जी ने उन पर विश्वास जताते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है, इसलिए वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएंगे और पार्टी की विचारधारा तथा जनहित की आवाज को और मजबूती से आगे बढ़ाएंगे। खुले नाले की समस्या को लेकर नगर पालिका में सौंपा ज्ञापन स्वागत कार्यक्रम के बाद विक्रम जीत सिंह के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका परिषद, मऊ में जनहित के मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में नौमानी इंटर कॉलेज के सामने, डोमनपुरा कब्रिस्तान के बगल में स्थित खुले नाले को तत्काल ढकने की मांग की गई। पार्टी ने कहा कि खुले नाले के कारण विद्यार्थियों, राहगीरों एवं स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है तथा दुर्घटना की आशंका रहती है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी कार्यालय, हकीकतपुरा के बगल में लगभग 30 मीटर नाले के ऊपर इंटरलॉकिंग कराने तथा चार सुरक्षा जालियाँ लगवाने की मांग भी की गई, ताकि स्थानीय लोगों की परेशानी दूर हो और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित हो सके। विक्रम जीत सिंह ने कहा कि जनहित से जुड़ा कोई भी मुद्दा छोटा नहीं है। आम आदमी पार्टी जनता की समस्याओं को लगातार उठाती रहेगी और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विभागों के समक्ष लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष करेगी। कार्यक्रम में रहे प्रमुख साथी आज के कार्यक्रम में जिला महासचिव ए.के. सहाय, अवधेश मौर्य, मो. आदिल, अरमान खान, हैदर अली, रीता भारती, संजय राजभर, मनजीत, बदन कुमार सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं साथी उपस्थित रहे।
Maunath Bhanjan, Mau | Aug 12, 2026
,,,जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष व भाजपा के नेता राकेश सिंह के नेतृत्व में वृद्धा पेंशन व विधवा पेंशन के लाभार्थी जिले के जिलाधिकारी आनंद वर्धन जी से मिलकर ज्ञापन /पत्रक देकर मांग किया है कि जिले में वृद्धावस्था पेंशन लगभग 89844 लाभार्थियों को मिलता है इसमें से मात्र 57 016 लाभार्थियों को पेंशन पांच माह पूर्व भेजी गई है इसी तरह से विधवा पेंशन भी समय से नहीं भेजी जा रही है जबकि यह केंद्र व प्रदेश सरकार की बहुत ही महत्वपूर्ण जन कल्याणकारी योजना है जिसमें सीधे लाभार्थी के खाते में प्रतिमाह ₹1000 के हिसाब से 3 माह पर ₹3000 वृद्धा/ विधवा पेंशन शासन से मिलता है इस पेंशन को मिलने से 60 वर्ष ऊपर के जो भी वृद्ध हैं और जो भी पति के मृत्यु के बाद विधवाएं हैं जब आधार कार्ड से पेंशन उतारती हैं तो चेहरे पर बहुत ही खुशी दिखाई देती है क्योंकि इस पेंशन से उनकी कई आवश्यकताएं पूरी होती है दवाई -चाय -नाश्ता आदि । इन्होंने जिलाधिकारी को बताया कि पहले वृद्धा पेंशन आधार कार्ड की उम्र के अनुसार जिनकी 60 वर्ष से ऊपर उम्र है उन्हें मिलती थी लेकिन इधर आदेश आया कि उम्र का प्रमाण पत्र आधार नहीं बल्कि परिवार रजिस्टर की नकल या शैक्षिक प्रमाण पत्र आदि को जब अपलोड किया जाएगा तभी पेंशन भेजी जाएगी, इसी के क्रम में जिन लाभार्थियों के मोबाइल पर मैसेज गया, उनका परिवार रजिस्टर की नकल या शैक्षिक प्रमाण पत्र जिसमें उम्र 60 वर्ष ऊपर है वह तो अपलोड हो गया है लेकिन जिनको मैसेज नहीं गया ,उनकी संख्या जिला में 33000 करीब हैवह जन सेवा केंद्र ,ब्लॉक और जिला मुख्यालय पर प्रतिदिन दौड़ते हैं और हरान- परेशान होकर थक जाते हैं । कोई मुख्यमंत्री पोर्टल पर या ऑनलाइन पेंशन हेतु प्रार्थना पत्र डालता है या कोई ब्लॉक पर या जिला समाज कल्याण अधिकारी या जिलाधिकारी के यहां अपनी पेंशन के लिए प्रार्थना पत्र देता है।इन्होंने जिलाधिकारी से मांग किया है कि मानवीय आधार पर ऐसी तकनीकी अपनयी जाए कि जिले में जो भी पात्र लाभार्थी हैं जिनकी संख्या लगभग 89844 है सभी के खाते में 15 दिन के अंदर वृद्धा पेंशन /विधवा पेंशन भिजवाने हेतु कार्रवाई करें और जो आवेदन स्वीकृत हो गए हैं उनकी भी पेंशन भेजी जाए। पत्रक पर श्री विजय बहादुर सिंह ,विनोद पटेल, बृजपाल गुप्ता ,सुरेंद्र, वकील अहमद ,कुमुदलाल ,राम अवध राजभर ,अवध राज यादव ,लालचनी देवी, रामपति राम ,रामायण राम आदि वृद्धा /विधवा पेंशन धारी उपस्थित रहे।
Maunath Bhanjan, Mau | Aug 12, 2026
मधुबन में बसपा का बड़ा महासम्मेलन, चुनावी तैयारियों को मिली नई धार #खबरेंअभीतक #KhabareAbhiTak #BSP #मऊ
Maunath Bhanjan, Mau | Aug 11, 2026