,,,जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष व भाजपा के नेता राकेश सिंह के नेतृत्व में वृद्धा पेंशन व विधवा पेंशन के लाभार्थी जिले के जिलाधिकारी आनंद वर्धन जी से मिलकर ज्ञापन /पत्रक देकर मांग किया है कि जिले में वृद्धावस्था पेंशन लगभग 89844 लाभार्थियों को मिलता है इसमें से मात्र 57 016 लाभार्थियों को पेंशन पांच माह पूर्व भेजी गई है इसी तरह से विधवा पेंशन भी समय से नहीं भेजी जा रही है जबकि यह केंद्र व प्रदेश सरकार की बहुत ही महत्वपूर्ण जन कल्याणकारी योजना है जिसमें सीधे लाभार्थी के खाते में प्रतिमाह ₹1000 के हिसाब से 3 माह पर ₹3000 वृद्धा/ विधवा पेंशन शासन से मिलता है इस पेंशन को मिलने से 60 वर्ष ऊपर के जो भी वृद्ध हैं और जो भी पति के मृत्यु के बाद विधवाएं हैं जब आधार कार्ड से पेंशन उतारती हैं तो चेहरे पर बहुत ही खुशी दिखाई देती है क्योंकि इस पेंशन से उनकी कई आवश्यकताएं पूरी होती है दवाई -चाय -नाश्ता आदि ।
इन्होंने जिलाधिकारी को बताया कि पहले वृद्धा पेंशन आधार कार्ड की उम्र के अनुसार जिनकी 60 वर्ष से ऊपर उम्र है उन्हें मिलती थी लेकिन इधर आदेश आया कि उम्र का प्रमाण पत्र आधार नहीं बल्कि परिवार रजिस्टर की नकल या शैक्षिक प्रमाण पत्र आदि को जब अपलोड किया जाएगा तभी पेंशन भेजी जाएगी, इसी के क्रम में जिन लाभार्थियों के मोबाइल पर मैसेज गया, उनका परिवार रजिस्टर की नकल या शैक्षिक प्रमाण पत्र जिसमें उम्र 60 वर्ष ऊपर है वह तो अपलोड हो गया है लेकिन जिनको मैसेज नहीं गया ,उनकी संख्या जिला में 33000 करीब हैवह जन सेवा केंद्र ,ब्लॉक और जिला मुख्यालय पर प्रतिदिन दौड़ते हैं और हरान- परेशान होकर थक जाते हैं । कोई मुख्यमंत्री पोर्टल पर या ऑनलाइन पेंशन हेतु प्रार्थना पत्र डालता है या कोई ब्लॉक पर या जिला समाज कल्याण अधिकारी या जिलाधिकारी के यहां अपनी पेंशन के लिए प्रार्थना पत्र देता है।इन्होंने जिलाधिकारी से मांग किया है कि मानवीय आधार पर ऐसी तकनीकी अपनयी जाए कि जिले में जो भी पात्र लाभार्थी हैं जिनकी संख्या लगभग 89844 है सभी के खाते में 15 दिन के अंदर वृद्धा पेंशन /विधवा पेंशन भिजवाने हेतु कार्रवाई करें और जो आवेदन स्वीकृत हो गए हैं उनकी भी पेंशन भेजी जाए।
पत्रक पर श्री विजय बहादुर सिंह ,विनोद पटेल, बृजपाल गुप्ता ,सुरेंद्र, वकील अहमद ,कुमुदलाल ,राम अवध राजभर ,अवध राज यादव ,लालचनी देवी, रामपति राम ,रामायण राम आदि वृद्धा /विधवा पेंशन धारी उपस्थित रहे।