हरदोई: पुलिस कार्यालय में एसपी ने सेवानिवृत्त हुए 3 पुलिसकर्मियों को दी भावभीनी विदाई
Hardoi, Hardoi | Jan 31, 2024 पुलिस कार्यालय में सुबह एसपी केशव चन्द्र गोस्वामी ने सेवानिवृत्त हुई 03 पुलिसकर्मियों को भावभीनी विदाई दी।हरदोई में तैनात उ0नि0 मोहन लाल, उ0नि0 संतराम व उ0नि0 राम आशीष सिंह अपनी-अपनी सर्विस पूर्ण कर पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक केशव चन्द गोस्वामी द्वारा उनके सुखमय जीवन की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी गई ।