मधेपुरा: सिंघेश्वर थाना पुलिस ने रवानी टोला से मर्डर केस के दो फरार अभियुक्तों, सुभाष कुमार एवं दीपक कुमार को गिरफ्तार किया
सिंघेश्वर थाना के पुलिस पदाधिकारी फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रहे थे गुप्त सूचना पर रवानी टोला वार्ड नंबर 7 में छापामारी कर मर्डर केस के दो फरार अभियुक्त सुभाष कुमार एवं दीपक कुमार को गिरफ्तार किया सोमवार को दिन के 3:00 बजे न्यायालय में दोनों अभियुक्त को पेश किया न्यायालय आदेश के बाद गिरफ्तार मर्डर केस के दोनों अभियुक्त को जेल भेज दिया