बदायूं: किसान सहकारी चीनी मिल शेखूपुर में किसानों को गन्ना तुलवाने में हो रही परेशानी, किसानों ने किया हंगामा
Budaun, Budaun | Dec 12, 2025 बदायूं के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र की दि किसान सहकारी चीनी मिल शेखूपुर में गन्ना किसानों को गन्ना तुलवाने में परेशानी का सामना करना पड़ा है। उन्हें दो से तीन दिन तक गन्ना तुलवाने में लग रहे हैं। परेशान होकर किसानों ने हंगामा कर दिया। उनका कहना है कि अगर उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह आंदोलन को बाध्य होंगे।