बदायूं: दुगरैय्या गांव के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक सवार किशोर को मारी टक्कर, हुई मौत
Budaun, Budaun | Dec 12, 2025 बदायूं के थाना कुंवरगांव क्षेत्र के बादल गांव के रहने वाले 16 वर्षीय विकेश पुत्र अवधेश बाइक की सर्विस कराने ग्राम कुंवरगांव गया था और सर्विस कराकर वापस घर लौट रहा था। कि थाना कुंवरगांव क्षेत्र के दुगरैय्या गांव के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक सवार विकेश को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस उसके शव को जिला अस्पताल में लेकर पहुंची।