जैतपुर: पुरानी रंजिश में आगजनी, बाड़ी का सामान राख, केशवाही में मामला दर्ज
चौकी केशवाही के बरगवा गांव में पुरानी रंजिश के चलते विवाद ने आगजनी का रूप ले लिया। आरोपियों ने गाली-गलौज व मारपीट के बाद बाड़ी में आग लगा दी। आग से घरेलू सामान जलकर राख हो गया। पुलिस ने दो आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच मंगलवार सुबह 9 बजे से शुरू की है।