कोल: कासिमपुर में सड़क हादसे में महिला की मौत, मायके पक्ष ने पति पर लगाया साजिशन हत्या का आरोप, पुलिस ने शव कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Jan 31, 2024 थाना जवां के कासिमपुर में सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। मृतिका मंगलवार रात्रि अपने पति के साथ सिनेमा हॉल से पिक्चर देखने के बाद घर लौट रही थी तभी भीषण कोहरे में एक वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी जिसके बाद उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर मायके पक्ष के लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और मृतिका के पति पर हत्या करने का आरोप लगाया है।