कोल: गांव कलाई में राजकीय इंटर कॉलेज में शिक्षिकाओं की मनमानी पर हंगामा, देरी से पहुंचने का लगा आरोप
Koil, Aligarh | Jan 31, 2024 ग्राम कलाई में स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में शिक्षिकाओं पर देरी से पहुंचने का आरोप लगाते हुए गांव के युवकों ने हंगामा किया। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही सीएम पोर्टल पर जीजीआईसी की शिक्षिकाओं की शिकायत दर्ज कराई गई।