कोल: कासिमपुर मोड़ पर कार की टक्कर से बाइक सवार 2 युवकों की हुई मौत, पुलिस ने शवों का कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Jan 31, 2024 थाना जवां के कासिमपुर मोड़ पर कार की टक्कर से बाइक सवार 2 युवकों की मौत हो गई। वाजिदपुर निवासी युवक और नगौला निवासी युवक दोनों बैंक कर्मचारी थे। मंगलवार शाम बैंक से नौकरी करने के बाद अपने घर की ओर लौट रहें थे, तभी तेज रफ्तार कार ने दोनों को टक्कर मार दी।