शाहपुरा: सूरत सिंह जी का खेड़ा गांव में ईंट भट्टे पर करंट लगने से युवक की मौत, आंधी-तूफान से हुआ दर्दनाक हादसा
शाहपुरा थाना क्षेत्र के सूरत सिंह जी का खेड़ा स्थित एक ईंट भट्टे पर करंट लगने से 30 वर्षीय रामस्वरूप खटीक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बीती रात में आए तेज आंधी-तूफान के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित होने पर इनवर्टर चालू करने का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान तकनीकी खराबी के कारण करंट फैल गया और रामस्वरूप उसकी चपेट में आ गया।