घोड़ाडोंगरी: सारणी अध्यक्ष किशोर बरदे ने मां ताप्ती के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और अच्छी वर्षा की कामना की
सोमवार। मां ताप्ती जन्मोत्सव के पावन अवसर पर सारणी नगरपालिका अध्यक्ष किशोर बरदे सोमवार को मुलताई पहुंचे, जहां उन्होंने मां ताप्ती मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने मां ताप्ती से सारणी क्षेत्र की जनता की सुख-समृद्धि, किसानों की खुशहाली और क्षेत्र में अच्छी वर्षा होने की प्रार्थना की।