खंडवा नगर: खंडवा: आशा कार्यकर्ता की मौत के बाद बवाल, नर्स पर FIR की मांग, आशा-पर्यवेक्षकों ने दी भूख हड़ताल की चेतावनी
खंडवा में आशा कार्यकर्ता की प्रसव के दौरान मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। जिले की आशा कार्यकर्ताओं और पर्यवेक्षक बहनों ने कलेक्टर और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दोषी स्टाफ नर्स पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की है। साथ ही तीन माह से लंबित प्रोत्साहन राशि के भुगतान को लेकर भी नाराज