हज़ारीबाग: 300 वर्ग फीट की बंदोबस्ती की आड़ में एक एकड़ सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, नगर आयुक्त से शिकायत
हजारीबाग के सदानंद मार्ग स्थित सरकारी भूमि पर बड़े पैमाने पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है। विष्णुपुरी (कदमा) निवासी योगेन्द्र कुमार ने नगर आयुक्त सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों को लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया है कि वर्ष 1990 में मात्र 300 वर्ग फीट भूमि की बंदोबस्ती पाने वाले राजेश कुमार गुप्ता ने लगभग एक एकड़ से अधिक सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है।