मंझनपुर: अवाना आलमपुर गांव से आबकारी अधिनियम से सम्बंधित वारंटी अभियुक्त को करारी पुलिस ने किया गिरफ्तार, चालान भेजा न्यायालय
कौशाम्बी जिले के करारी थाना पुलिस ने आबकारी अधिनियम से सम्बंधित एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि अवाना आलमपुर निवासी कन्छेदन पुत्र मेधई के खिलाफ स्थानीय थाने पर मुकदमा दर्ज था। न्यायालय से वारंट कटने के बाद करारी पुलिस ने उसे गांव से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया है।