मंझनपुर: कौशाम्बी अपर पुलिस अधीक्षक का उपसेना नायक 26वीं वाहिनी, पीएसी गोरखपुर हुआ ट्रांसफर अब नए एएसपी होंगे राजेश कुमार सिंह
कौशाम्बी अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार वर्मा का उपसेना नायक 26वीं वाहिनी, पीएसी गोरखपुर हो गया है। वहीं पुलिस उपाधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक जनपद फिरोजाबाद में रहे राजेश कुमार सिंह का कौशाम्बी जिले में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर भेजा गया है। यह आदेश मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ से जारी किया गया है।