मंझनपुर: टहेरा में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के लेटर पैड पर एक परिवार के सामाजिक बहिष्कार का फरमान हुआ जारी, पुलिस जांच में जुटी
कौशाम्बी जिले में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के अध्यक्ष के लेटर पैड पर एक परिवार के सामाजिक बहिष्कार का तुगलकी फरमान जारी हुआ है ,जिसमे पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के टहेरा गांव के रहने वाले छेदीलाल का सामाजिक बहिष्कार का ऐलान किया गया है, उक्त परिवार का हुक्का पानी बंद करने से लेकर खेत की सिंचाई के लिए पाबंदी लगाई गई है।