मंझनपुर: रसूलपुर गिरसा में दलित की जमीन पर अवैध निर्माण का विरोध करने पर भूस्वामी के परिवार समेत अधिवक्ता पर जानलेवा हमला
कोखराज थाना क्षेत्र के रसूलपुर गिरसा गांव में एक दलित की जमीन पर बीजेपी नेत्री के सह पर अवैध निर्माण किया जा रहा था। विरोध करने पर दबंग भूमाफियाओं ने बीजेपी नेत्री के इशारे पर भूस्वामी, उसकी पत्नी, बेटे एवं बीच-करने पहुंचे अधिवक्ता एवं उसके भाई पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।