मंझनपुर: अफ्रीका के कांगो में फंसे पति को वापस लाने के लिए जिले की एक महिला ने भारत सरकार से लगाई गुहार
कौशांबी के दारानगर म्योहरा की रहने वाली सुमित्रा देवी ने भारत सरकार से गुहार लगाते हुए बताया है कि उसके पति को एक गुजराती शख्स ने अफ्रीका के कांगो ले जाकर बेच दिया है।सुमित्रा ने बताया कि 16 माह से उसका पति फंसा हुआ है,उसको पैसा भी नहीं मिल रहा है।गुजराती पासपोर्ट और वीजा लेकर वापस आ गया है,बात करने पर धमकी दे रहा है।सरकार से वापस बुलाने की मांग की है।