बहोरीबंद: बाकल में दिनदहाड़े सोनी के मकान से लाखों के आभूषण व नकदी की बड़ी चोरी
बाकल नगर के मुख्य मार्ग पर पेट्रोल पंप के सामने स्थित सोनी परिवार के मकान को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मकान के सामने का ताला तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुए और सोने-चांदी के आभूषणों सहित नकदी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।