झालरापाटन: चंद्रभागा पशु मेला के लिए मजिस्ट्रेट नियुक्त, झालावाड़ उपखंड मजिस्ट्रेट मेला मजिस्ट्रेट, तहसीलदार सहायक मजिस्ट्रेट बने
जिला मजिस्ट्रेट अजय सिंह राठौड़ ने राज्य स्तरीय श्री चंद्रभागा पशु मेला, के लिए मेला मजिस्ट्रेट और सहायक मेला मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। यह नियुक्तियां कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई हैं।जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के अनुसार, झालावाड़ के उपखंड मजिस्ट्रेट को मेला मजिस्ट्रेट बनाया गया है। वहीं, तहसीलदार को सहायक मेला मजिस्ट्रेट बनाया है।