➡️ खाद्य सुरक्षा विभाग ने की दूध में मिलावट की जांच
कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के निर्देशानुसार 1 सितंबर को खाद्य एवं औषधि प्रशासन के जांच दलों द्वारा बैतूल में डेयरी का निरीक्षण किया गया।
दल द्वारा बैतूल शहरी क्षेत्र में अग्रवाल डेयरी कोठी बाजार, शिवम डेयरी कोठी बाजार, अब्दुल मिल्क बैतूल गंज, वर्मा डेयरी गंज बैतूल, पवार डेयरी आबकारी रोड एवं कृष्णा डेयरी अग्रवाल परिसर की जांच की गई। सभी डेयरीयों में डेल स्ट्रिप के माध्यम से दूध में न्यूट्रलाइजर्स, ग्लूकोस, यूरिया, मालटोडेक्सट्रिन, सुक्रोज एवं स्टार्च की मिलावट की जांच की गई। किसी भी प्रतिष्ठान पर दूध में न्यूट्रलाइजर्स, ग्लूकोस, यूरिया, मालटोडेक्सट्रिन, सुक्रोज एवं स्टार्च की उपस्थिति नहीं पाई गई।
निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारी को राज्य शासन द्वारा एनालॉग डेयरी प्रोडक्ट्स को प्रतिबंधित किए जाने के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान खाद्य कारोबारी को प्रतिष्ठान में स्वच्छता नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए।
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul
8 views | Betul, Madhya Pradesh | Sep 1, 2026