सरदारशहर: सरदारशहर में मुख्य मार्ग पर खुले बिजली मीटर और लटकते तार से हादसे का खतरा, विभाग पर लापरवाही का आरोप
सरदारशहर के मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे बेहद कम दूरी पर लगे खुले बिजली मीटर और नीचे लटकते तार बड़े हादसे का सबब बन सकते हैं। इस मार्ग से रोज सैकड़ों वाहन, स्कूली बच्चे व राहगीर गुजरते हैं। स्थानीय दुकानदार सुनील कुमार सोनी ने बताया कि बरसात में करंट फैलने का खतरा खेलने का डर है।