कैसरगंज: रानीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 सागौन के बोटे के साथ पिकअप समेत 2 लोगों को किया गिरफ्तार
थाना रानीपुर पुलिस ने अवैध सागौन तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 9 अदद अवैध हरे सागौन के बोटे और 1 पिकअप के साथ 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री आयुष विक्रम सिंह व क्षेत्राधिकारी पयागपुर श्रीमती हर्षिता तिवारी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक श्री हेरेन्