राजगढ़: राजगढ़ में तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थानों के लिए प्राचार्यों को दिया गया प्रशिक्षण
राजगढ़ में तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थानों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे करीब होटल लीला पैलेस में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान एमपीवीएचए के आनंद वर्मा के द्वारा शासकीय विद्यालयों के प्राचार्य को तंबाकू नियंत्रण को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान जिला नोडल अधिकारी अंतिम मेवाड़े सहित अन्य उपस्थित रहे।