गैरतगंज: स्मार्ट मीटर के विरोध में गढ़ी में बिजली उपभोक्ताओं ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
रायसेन जिले की गैरतगंज तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत गढ़ी में स्मार्ट बिजली मीटरों के विरोध ने अब जनआंदोलन का रूप लेना शुरू कर दिया है। मंगलवार दोपहर 12.30 बजे ग्राम के बिजली उपभोक्ताओं, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट बिजली मीटरों के विरोध में तहसीलदार श्रीमती अमृता सुमन क