गुमला: निजी विद्यालय में 10% से अधिक शुल्क वृद्धि करने पर होगी कार्रवाई, निर्देश जारी
Gumla, Gumla | Apr 8, 2026 बुधवार को उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की बैठक आयोजित हुई, आयोजित बैठक में झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण (संशोधन) अधिनियम, 2017 के प्रावधानों के आलोक में जिले के निजी विद्यालयों में शुल्क निर्धारण एवं संग्रहण को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शुल्क निर्धारण समिति का गठन किया गया।