धरहरा: मां की बहादुरी ने बचाई बच्ची की जान, खुद करंट की चपेट में आकर हुई घायल,महिला को किया गया सदर अस्पताल रेफर
धरहरा प्रखंड के लकड़ापताल गांव में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब एक 35 वर्षीय महिला ने अपनी जान की परवाह किए बिना करंट की चपेट में आई बच्ची को बचा लिया। हालांकि इस साहसिक प्रयास में महिला स्वयं गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान चन्दन कुमार की 35 वर्षीय पत्नी बंदना कुमारी के रूप में हुई है।