*16 सितंबर को करेंगे चक्का जाम बारुण सोननगर के रेलवे अंडरपास तथा मुख्य ट्रेनों का ठहराव को लेकर रेलवे महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग को ज्ञापन सौंपा गया।।*
न्यूज़ इंडिया नेशन श्रवण यादव
*औरंगाबाद बारुण, सोननगर*
अंग्रेज जमाने के बना हुआ रेलवे अंडरपास आज बारुण का नरक द्वार बन गया है आम जनजीवन अस्त-व्यस्त व्यस्त हो गया है।
*रेल महाप्रबंधक डीम्पी* गर्ग ने सोमवार को बारुण के सोननगर जंक्शन का दौरा किएं। उन्होंने स्टेशन की व्यवस्था, यात्री सुविधाएं और स्थानीय समस्याएं देखी।।
*काराकाट सांसद प्रतिनिधि अशोक यादव , बारुण प्रखंड के उप प्रमुख प्रतिनिधि विजय सिंह यादव, भाजपा जिला मंत्री सह शिक्षा निकेतन के प्रिंसिपल/डायरेक्टर सीमा गुप्ता ,पंचायत समिति अजय यादव, रेलयात्री संघ के अध्यक्ष राजकिशोर गुप्ता* सभी लोगों ने बारुण सोननगर के अंडरपास का चौड़ीकरण, सोननगर जंक्शन पर कोरोना काल के पूर्व में ठहर रही एक्सप्रेस ट्रेनों का पुनः ठहराव को लेकर रेल महाप्रबंधक डीम्पी गर्ग को ज्ञापन सौंपा।
*महाप्रबंधक डीम्पी गर्ग* ने सभी मांग पत्रों को ध्यान से सुना। उन्होंने आश्वासन दिया, “इन समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान हो जाएगा।” अधिकारियों को निर्देश भी दिए।।
*बारुण उप प्रमुख प्रतिनिधि सह राजद नेता विजय यादव* ने कहा अगर 10 सितंबर तक रेलवे अंडरपास के नीचे PCC ढ़लाई नहीं होता है तो *16 तारीख को चक्का जाम* करने का काम करेंगे हालांकि इससे पहले भी उन्होंने अनेकों बार चक्का जाम करने का घोषणा कर चुके लेकिन एक दिन पहले अपना फैसला वापस ले लिए थे लेकिन इस बार उन्होंने कहा अबकी बार चाहे प्रशासन का दबाव आए चाहे खुद रेल मंत्री ही क्यों ना फोन कर दें इस बार 16 तारीख को चक्का जाम होगा तो होगा।।
*शिक्षा निकेतन की प्रिंसिपल/डायरेक्टर सह भाजपा जिला मंत्री औरंगाबाद सीमा गुप्ता* रेलवे प्रबंधक डिम्पी गर्ग को ज्ञापन सौंपते हुए अंगवस्त्र भेट की तथा मिठाई खिलाई।।
*इस दौरान पंचायत समिति अजय यादव को छोड़कर कोई भी इस क्षेत्र के वर्तमान वार्ड, मुखिया, विधायक, सांसद लोग मौजूद नहीं रहे।।*
निरीक्षण में DRM उदय सिंह मीना, सोननगर जंक्शन के प्रबंधक संजय पासवान और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।।