सहावर: अमांपुर में 15 घंटे की विद्युत कटौती से लोग हुए परेशान, लाइन में ब्रेकडाउन के कारण बिजली रही गुल
अमांपुर में कस्बाई और ग्रामीण क्षेत्र में आंधी-बारिश के कारण कई दिनों से गड़बड़ाई विधुत व्यवस्था शुक्रवार की रात को भी धड़ाम हो गई। 33 हजार की बड़ी लाइन में ब्रेक डाउन हो जाने से रात 2 बजे से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जो कि दूसरे दिन शनिवार की शाम 5 बजे बहाल हो सकी,पूरा मामला आज शनिवार समय करीब एक बजे का है।