मांडर: मांडर थाना में जन शिकायत समाधान शिविर, 13 मामलों में 2 का मौके पर निष्पादन
Mandar, Ranchi | Jul 8, 2026 बुधवार दोपहर 12 बजे से मांडर थाना परिसर में आयोजित जन शिकायत समाधान शिविर में कुल 13 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 2 मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया, जबकि 1 मामले में एफआईआर दर्ज की गई। शेष मामलों की जांच जारी है। थाना प्रभारी मनोज करमाली ने लोगों से निर्भीक होकर अपनी शिकायत दर्ज कराने की अपील करते हुए निष्पक्ष एवं त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया...